जनपद न्यायाधीश द्वारा जिला न्यायालय में नवनिर्मित ड्रेनेज सिस्टम का किया गया उद्घाटन
इस अवसर पर ब्रिजेश कुमार शर्मा, अध्यक्ष, इन्फ्रा. उपसमिति/अपर जिला जज-प्रथम एवं समस्त न्यायिक अधिकारीगण व कर्मचारीगण उपस्थित रहे
CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
सहारनपुर, जनपद न्यायाधीश श्रीमती बबीता रानी द्वारा ज़िला न्यायालय सहारनपुर में नगर निगम के सहयोग से बनाये गये नवनिर्मित ड्रेनेज सिस्टम का उदघाटन किया गया। गत कई वर्षों से जिला न्यायालय परिसर में जल भराव की समस्या बनी हुई थी। इस वर्ष माननीय जिला न्ययाधीश के मार्ग-दर्शन में किए गए कार्य से परिसर में जल भराव की समस्या से अधिवक्तागण, कर्मचारीगण तथा वादकारीगण को निजात मिली है। अध्यक्ष एवं महासचिव, सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन सहारनपुर द्वारा समस्त अधिवक्तागण की ओर से जिला न्यायाधीश को जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर ब्रिजेश कुमार शर्मा, अध्यक्ष, इन्फ्रा. उपसमिति/अपर जिला जज-प्रथम एवं समस्त न्यायिक अधिकारीगण व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।