CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS

सहारनपुर, जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार सील्ड मासिक निरीक्षण के तहत जिला निर्वाचन कार्यालय में बने गोदाम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सील्ड गोदाम सुव्यस्थित पाये गये। अवगत कराना है कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में निर्वाचन की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के तहत ईवीएम एवं वीवीपेट के रखाव के दृष्टिगत सील्ड गोदाम का मासिक निरीक्षण किया जाना आवश्यक होता है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी रजनीश कुमार मिश्र समेत संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।