CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS

सहारनपुर, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज सहारनपुर के गंगोह में वर्चुअल तरीके से सम्मेलन में संबोधन करते हुए कहा कि लोकसभा का होने वाला चुनाव देश को सौ वर्ष आगे ले जाएगा। प्रदेश की सभी 80 सहित देश में 370 से अधिक लोकसभा सीटें भाजपा और सहयोगी पार्टियां जीतेंगी।उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का आज सहारनपुर दौरा एन वक्त पर रद्द हो गया। इसके बाद केशव प्रसाद मोर्य ने गंगोह के नवीन अनाज मंडी में योगी जोगी नाथ समाज की स्वाभिमान रैली को वर्चुअल रूप से संबोधित किया। रैली को वर्चुअल रूप से संबांधित करते हुए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों सहित देशभर में 370 से अधिक सीटें भाजपा अपने सहयोगियों के साथ जीतेगी। उन्होंने कहा कि फिर से मोदी सरकार बनेगी। गरीब कल्याण के लिए ऐतिहासिक काम होंगे। युवाओं के उज्जवल भविष्य, महिलाओं के सशक्तिकरण और किसानों को शक्तिशाली बनाने के लिए काम होगे। देश मजबूती से आगे बढे़गा। जो लोग राजनीतिक एवं सामाजिक हिस्सेदारी से छूट गए हैं उन्हें भी भाजपा उचित सम्मान देगी। उन्होंने कहा कि 2024 का वातावरण पूरी तरह बदला हुआ है। प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश के अंदर मोदी, कमल और प्रभु श्रीराम की लहर चल रही है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने 20 मिनट के संबोधन में कहा कि भाजपा विरोधी इंडिया गठबंधन का प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश में कोई पूछने वाला भी नहीं हैं। कई प्रदेशों में तो उनका खाता तक नहीं खुलेगा। इनके पास परिवार वाली राजनीति है।