CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS

सहारनपुर | देवबंद, देवबंद के ग्राम अंबेहटा शेखा निवासी श्री रामकृष्ण इंटर कॉलेज देवबंद के छात्र रहे प्रभात शर्मा और देवबंद के कैलाशपुरम कालोनी निवासी एचएवी इंटर कॉलेज के छात्र रहे नितिन चावला ने चार्टर्ड एकाउंटेंट (सी॰ ए॰ फाइनल) की परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। यह सफलता विद्यालयों की शिक्षण गुणवत्ता और दोनो विद्यार्थियों की मेहनत को दर्शाती है। दोनो छात्रों ने कठिन परिश्रम और समर्पण के साथ इस लक्ष्य को प्राप्त किया है। शिक्षक पुष्पेंद्र कुमार ने दोनो सफल छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। छात्रों ने अपनी इस सफलता पर अपने परिवारों, शिक्षकों और सहपाठियों का आभार व्यक्त किया है, जिनके मार्गदर्शन से उन्हें इस मुकाम तक पहुँचने में मदद मिली।