CURATED BY – SANJAY CHAVAN | CITYCHIEFNEWS

वाशिम, महाराष्ट्र के वाशिम जिले से हत्या का हैरान कर देनेवाला मामला सामने आया है. जहां चार महिलाओंने मिलकर एक महिला को मौत के घाट उतारा. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौकेपर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम केलिए भेजकर मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने बताया कि इस हत्या को अंजाम अवैध संबंधों के चलते दिया गया. चारों महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

बताया जा रहा है कि जिले के कारंजा शहर गौतम नगर इलाके में रहने वाली 35 वर्षीय मनीषा नागेश कुंभलवार के घर सोमवार को 4 महिलाएं ईट पत्थर लेकर पहुंची और उस पर हमला कर दिया. इस घटना में वो गंभीर रूप से घायल हो गई. पड़ोसी घायल महिला को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया!