महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का कहर जारी
जिलेवार बारिश हादसे और प्रशासन की पूरी रिपोर्ट
मुंबई, दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता के कारण पूरे महाराष्ट्र में भारी से अत्यधिक भारी बारिश का दौर जारी है भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मुंबई महानगर क्षेत्र, कोंकण, पालघर, रायगढ़ और मध्य महाराष्ट्र के कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है राज्य के अधिकांश हिस्सों में नदियां उफान पर हैं जनजीवन प्रभावित हुआ है और प्रशासन को आपदा प्रबंधन के लिए विशेष इंतजाम करने पड़े हैं मुंबई जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान कई इलाकों में 100 से 150 मिलीमीटर तक वर्षा दर्ज की गई मंडवी फायर स्टेशन क्षेत्र में सर्वाधिक 150.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई भारी बारिश के कारण कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई हैँ जबकि संताक्रूज क्षेत्र में पेड़ गिरने से आठ लोग घायल हो गए बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने एहतियात के तौर पर स्कूलों और कॉलेजों को बंद रखने का आदेश जारी किया है तथा नागरिकों से अत्यंत आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलने की अपील की है
ठाणे जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते जिला प्रशासन ने सभी स्कूल बंद कर दिए हैं वहीँ कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र में 18 से अधिक पेड़ उखड़ गए जिससे कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए और बिजली आपूर्ति बाधित रही नगर निगम और आपदा प्रबंधन दल लगातार राहत कार्यों में जुटे हुए हैं तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है जब कि पालघर जिले में रेड अलर्ट के मद्देनजर प्रशासन ने स्कूलों में अवकाश घोषित किया है समुद्री तटीय क्षेत्रों में मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है तथा निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं जिला प्रशासन ने राहत एवं बचाव दलों को चौबीसों घंटे तैनात रखा है। रायगढ़ जिले में भारी बारिश के कारण कई ग्रामीण सड़कों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है प्रशासन ने संवेदनशील गांवों पर विशेष निगरानी बढ़ा दी है और आपदा प्रबंधन टीमों को अलर्ट मोड पर रखा है आईएमडी ने जिले के लिए अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।वहीँ पुणे जिले में लगातार बारिश के कारण सिंहगढ़ किले के पास भूस्खलन की घटना सामने आई हैँ जिसके बाद पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किले को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है बल्कि वरंधा घाट मार्ग पर भी यातायात रोक दिया गया है जिला प्रशासन ने लोगों से पहाड़ी और जोखिम वाले क्षेत्रों में यात्रा नहीं करने की अपील की है सतारा, सांगली और कोल्हापुर जिलों में भी नदियों के जलस्तर में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है स्थानीय प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है और जरूरत पड़ने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की तैयारी पूरी कर ली है आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।
विदर्भ क्षेत्र के नागपुर, भंडारा, चंद्रपुर, गढ़चिरौली और गोंदिया जिलों में भी भारी बारिश का दौर जारी है क्षेत्रीय मौसम केंद्र नागपुर ने कई जिलों के लिए भारी से अत्यधिक भारी वर्षा और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है जिला प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है। राज्य सरकार के अनुसार महाराष्ट्र के 31 जिलों में इस महीने लगातार बारिश हो रही है और लाखों हेक्टेयर कृषि भूमि को इसका लाभ मिलने के साथ-साथ कुछ क्षेत्रों में फसलों को नुकसान की आशंका भी बढ़ी हैँ कृषि विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए है और किसानों को आवश्यक सलाह जारी कर रहा है।
मुख्यमंत्री और राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी जिलाधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों के लिए पूरी तैयारी रखने कों कहा हैँ वहीँ संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने तथा एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को तैयार रखने के निर्देश दिए हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले कुछ दिनों तक कोंकण तथा मध्य महाराष्ट्र और विदर्भ के कई हिस्सों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश जारी रहने की संभावना जताई है तथा नागरिकों से सतर्क रहने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड