CURATED BY – GUARAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS

चिलकाना | सहारनपुर, थाना साइबर हेल्प डेस्क टीम ने पीड़ित से साइबर ठगो द्वारा ठगी गई 17500 रुपये की धनराशि पीड़ित को वापस करवाई है। पीड़ित ने इसके लिए टीम का आभार जताया है। थाना प्रभारी की ओर से मिली जानकारी के अनुसार विगत 28 जून को अंकित पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम बुड्डाखेड़ा ने हेल्प डेस्क पर आकर साइबर ठगों द्वारा उससे 17500 रुपये की धनराशि ठग लेने की शिकायत दर्ज कराई थी। साइबर हेल्प डेस्क टीम ने शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आज पीड़ित की शत-प्रतिशत रकम वापस दिलवा दी है। साइबर टीम में थाना प्रभारी कपिल देव, एसआई विजय सिंह, कम्प्यूटर ऑपरेटर विकास देशवाल, कपिल देव, कांस्टेबल सुधीर शामिल रहे।