सभासद हैदर अली ने देवबंद पालिका ईओ को भेजा पत्र
ईद-उल-अजहा के अवसर पर साफ-सफाई, पानी सप्लाई और लाइट व्यवस्था बेहतर बनाने की मांग की
CURATED BY – GUARAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
सहारनपुर | देवबंद, सभासद हैदर अली ने देवबंद पालिका ईओ डा.धीरेंद्र कुमार राय को पत्र भेजकर ईद-उल-अजहा के अवसर पर साफ-सफाई, पानी सप्लाई और लाइट व्यवस्था बेहतर बनाने की मांग की है।पालिका ईओ डा.धीरेंद्र कुमार राय को भेजे गए पत्र में सभासद हैदर अली ने कहा कि आगामी सोमवार को ईद-उल-अजहा का पर्व है जिसमें नगर देवबन्द में सफाई व्यवस्था के लिए खास इन्तजाम की जरूरत है, गर्मी भी बहुत ज्यादा है तथा नगर में पानी के प्रेशर तथा कही-कहीं पानी बिल्कुल नहीं आ रहा है, तथा नगर देवबन्द के कुछ हिस्से ऐसे सामने आये हैं जहाँ सोडियम लाइट की व्यवस्था खराब हुई पड़ी है, तथा पेयजल भी कुछ खराब पड़े हुए हैं। हैदर अली ने कहा कि ईद-उल- अजहा पर कुर्बानी की जाती है। इसलिए नगर देवबन्द में सफाई व्यवस्था का खास ध्यान रखा जाये क्योंकि गर्मी ज्यादा है, कहीं अवशेष ना पड़े रहे जिससे नगर की व्यवस्था खराब हो। लाइट व पानी का भी खासा ध्यान रखना जरूरी है।