खतौनी में खातेदारों एवं सहखातेदारों के गाटों के अंश निर्धारण में हुई अविवादित त्रुटियों एवं लोप को करें ठीक
31 दिसम्बर तक अभियान चलाकर कार्य करें पूर्ण :- मण्डलायुक्त हृषिकेश भास्कर यशोद
CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
सहारनपुर, मण्डलायुक्त डॉ0 हृषिकेश भास्कर यशोद ने मण्डल के तीनों जनपदों के जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि खतौनी में अंश निर्धारण के संबंध में अविवादित त्रुटियों एवं लोप को सही कराने के संबंध में अभियान चलाकर 31 दिसम्बर 2024 तक कार्य पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। डॉ0 हृषिकेश भास्कर यशोद ने निर्देश दिए कि जनपद स्तर से कृत कार्यवाही की मासिक प्रगति पोर्टल पर दर्ज कराते हुए माननीय राजस्व परिषद उ0प्र0 लखनऊ को अवगत कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि ऐसे विवादित प्रकरण जिनका निस्तारण उपजिलाधिकारी द्वारा उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता 2006 की धारा 38(2) के तहत हितबद्ध पक्षों को सुनकर किया जाना है, जिसकी समीक्षा हेतु पृथक से माननीय राजस्व परिषद उ0प्र0 लखनऊ की वेबसाइट पर एक प्रारूप विकसित किया जाएगा। जिसका पाक्षिक स्तर पर अनुश्रवण एवं समीक्षा माननीय राजस्व परिषद उ0प्र0 लखनऊ, मण्डलायुक्त एवं जिलाधिकारी द्वारा की जाएगी। अवगत कराना है कि वर्तमान में समस्त राजस्व खतौनियों को रियल टाइम खतौनियों में परिवर्तित करने के साथ ही खतौनी पुनरीक्षण एवं अंश निर्धारण से अवशेष सह खातेदारों के गाटों में अंश निर्धारण का कार्य प्रगति पर है। जिन खातेदारों एवं सह खातेदारों के गाटों में अंश निर्धारण का कार्य किया जा चुका है उनमें त्रुटिपूर्ण अंश निर्धारण है।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड