देवबंद नगर के मोहल्ला दगड़ा बेरियान में करीब 20 साल बाद हुआ सड़क का निर्माण
मोहल्लावासियों ने पालिकाध्यक्ष और वार्ड सभासद का जताया आभार
CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
देवबंद | सहारनपुर, नगर पालिका परिषद देवबंद की ओर से नगर के मोहल्ला दगड़ा बेरियान में करीब 20 साल बाद सड़क का निर्माण कराया गया है। सडक बनवाए जाने को लेकर मोहल्लावासियों ने पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग और वार्ड सभासद का आभार जताया है। बता दे कि वार्ड नंबर-14 के मोहल्ला दगड़ा और बेरियान में पिछले लंबे समय से सड़क का निर्माण ही नहीं कराया गया था। जिसके चलते यहां गहरे गड्ढ़े बने हुए थे और नालियों का पानी भी सड़क पर बह रहा था। वार्ड सभासद रिहाना मलिक ने और उनके पति शराफत मलिक के प्रयास से पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग ने आज सड़क पर निर्माण कार्य शुरु करा दिया है। मोहल्ला निवासी मो. भूरा, शमशाद, सब्बार, शकील, वाजिद, अंजर, नदीम, कफील और मसूदा बेगम आदि ने कहा कि पालिकाध्यक्ष और सभासद ने ईद के अवसर पर सड़क का निर्माण कराकर लोगों को बड़ी राहत देने का कार्य किया है।