CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS

सहारनपुर, सहारनपुर जनपद के झबीरण गांव निवासी एक सिपाही की लखनऊ में ड्यूटी के दाैरान गर्मी से माैत हो गई है। आज सुबह सिपाही का शव गांव लाया गया। जहां राजकीय सम्मान के साथ सिपाही का अंतिम संस्कार किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सहारनपुर जनपद के थाना सरसावा क्षेत्र के गांव झबीरण निवासी सिपाही आदेश कुमार की लखनऊ में ड्यूटी के दौरान गर्मी से मौत हो गई। आज सुबह शव को गांव में लाया गया। आदेश करीब छह साल पहले पीएसी में भर्ती हुआ था। झबीरण के रहने वाले नरेंद्र प्रजापति का पुत्र आदेश कुमार (34) 2018-19 से मुरादाबाद की 23 वाहिनी पीएसी में तैनात था। पिछले कुछ दिनों से उसकी ड्यूटी लखनऊ में चल रही था। इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है, जो एक के एक बाद जिंदगी लील रही। आदेश भी गर्मी का शिकार हुए। एक जून को आदेश की किसी जनप्रतिनिधि के यहां ड्यूटी लगी थी।भीषण गर्मी के चलते आदेश अचानक चक्कर आकर गिर गया। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। लेकिन स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ और उसकी मौत हो गई। उसी के गांव निवासी अक्षय और उपदेश ने घर फोन कर जानकारी दी। इसके बाद परिजन लखनऊ पहुंचे। जहां से आज सुबह उसके शव को गांव लाया गया। जहां राजकीय सम्मान के साथ सिपाही का अंतिम संस्कार किया गया।