CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS

सहारनपुर, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 संजीव मांगलिक एवं प्रमुख अधीक्षक डॉ0 रामानन्द द्वारा संयुक्त रूप से एसबीडी जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय की समस्त व्यवस्थायें दुरूस्त मिली एवं साफ-सफाई व्यवस्था भी दुरूस्त मिली। चिकित्सालय परिसर में लगे समस्त आर0ओ0 एवं फिल्टर क्रियाशील मिले जो ठण्डा पानी दे रहे है। ओपीडी वार्ड एवं पर्ची काउन्टर के निरीक्षण के दौरान पर्ची काउन्टर पर सभी कम्प्यूटर क्रियाशील मिले। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 संजीव मांगलिक ने बेहतर व्यवस्थाओं को लेकर संतोष व्यक्त किया। मुख्य चिकित्साधिकारी एवं प्रमुख अधीक्षक ने जिला अस्पताल में आपातकालीन एवं विभिन्न वार्डों का निरीक्षण करते हुए कई मरीजों से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली साथ ही मरीजों को समय से दवा मिलने के संबंध में पूछताछ की। मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा आपातकालीन मरीजों की ठीक तरह से देख-रेख व सही उपचार करने के निर्देश दिए। उन्होंने दवा स्टोर रूम, एक्स-रे पैथोलोजी कक्षों का निरीक्षण किया जिसमें बेहतर व्यवस्था मिली। चिकित्सकों को मरीजों की सही तरीके से बेहतर जांच करने के निर्देश दिये गये। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं दी जाएं।