UP के संभल में शाही मस्जिद के सर्वे पर मचा बवाल
पुलिस की टीम पर भीड़ ने किया पथराव
उत्तर प्रदेश के संभल जिले की जामा मस्जिद में रविवार (24 नवंबर) को दोनों पक्षों की मौजूदगी में सर्वे कराया जा रहा था. इसी दौरान सर्वे के विरोध में कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया.
बता दें कि विष्णु शंकर जैन ने संभल की सिविल जज की अदालत में मस्जिद की जगह पर मंदिर होने का दावा करने वाली याचिका दायर किया था. इसके बाद स्थानीय पुलिस और मस्जिद की प्रबंधन समिति के सदस्यों की मौजूदगी में इसी तरह का सर्वेक्षण किया जा रहा था. इस दौरान मस्जिद के बाहर कुछ लोगों ने इसका विरोध किया और पथराव करना शुरू कर दिया. इस मामले में पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को भी हिरासत में ले लिया है.
आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा
मामले को लेकर संभल डीएम राजेंद्र पैंसिया ने बताया, ‘सर्वे पूर्ण हो चुका है और सर्वेक्षण टीम को हमने सुरक्षित अपनी जगह पर पहुंचा दिया है. स्थिति नियंत्रण में है. जो भी शरारती तत्व हैं उन पर कठोर कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा.