इंद्रप्रस्थ कॉलेज में तृतीय व पंचम सेमेस्टर के मेधावी विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित
स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया गया सम्मानित
CURATED BY – GUARAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
सहारनपुर। नागल, आईआईएमटी में आयोजित कार्यक्रम में शीर्ष प्रदर्शन करने वाले छात्रों की उपलब्धियों का जश्न मनाया गया। जिसमें शैक्षणिक उत्कृष्टता को समर्पित एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कॉलेज निदेशक डॉ. अंजू वालिया ने छात्रों की क्षमता को निखारने में संकाय के अथक प्रयासों की सराहना करते हुए मेधावियों को बधाई दी तथा उन्हें उत्कृष्टता के लिए प्रयास जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
टॉपर छात्रों में बीबीए में रितिका सैनी, सोनिया कौर, राशि सिंघल, कमल जोशी, बीकॉम में वीना, श्वेता गर्ग, तुषार, शिवांग धीमान, बीएससी में मधु, तुषार,अफसीन, आर्यन चौधरी, भारतबोध, मुस्कान सैनी, सुजन खान व बीए में प्राची यादव, इरम, निकिता धीमान, निशा सैनी आदि रहे। जिन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।