गली-गली भारत योग की मशाल
गोविंद विहार वासियों ने लिया योग संकल्प
CURATED BY – GUARAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
योग दिवस से 100 दिन पहले भारतयोग शिविर श्रृंखला शुरू करने की को मशाल मोक्षायतन योग संस्थान ने जलाई थी वह आज गोविन्द विहार तक पहुंची यहां उसका संचालन मोक्षायतन के वरिष्ठ साधक गण भारत योगी नंदकिशोर शर्मा, डॉक्टर रामकेवल यादव, दीक्षा यादव ने एक दिवसीय योगसत्र के रूप में किया। योग सत्र का शुभारंभ पूर्व पार्षद प्रमोद चौधरी, अमेठी से आए ओमकारनाथ यादव, इंदरपाल सिंह चौहान,श्री मति सुषमा चौहान ने दीपक जलाकर शंख ध्वनि व वेद मंत्रों के साथ किया। सत्र में आस- पास के बच्चों महिलाओं और पुरुषों ने बड़ी रुचि के साथ भाग लिया। भारत योगी आचार्य नंद किशोर शर्मा ने वेद मंत्र की प्रार्थना की और ॐ तथा शंख ध्वनि के साथ अपनी सहयोगी दीक्षा यादव के द्वारा कुछ योगासन कुछ यौगिक क्रियाएं तथा प्राणायाम कराकर साधकों को इनका महत्व समझाया। मोक्षायतन योग संस्थान द्वारा प्रारंभ किए गए भिक्षाटन अभियान के अंतर्गत शिविर में शामिल लोगों से पांच भिक्षा भी मांगी गई। जिनमें प्रातः ब्रह्ममूर्त जगना, माता-पिता गुरु चरण वंदन, योगाभ्यास, स्वाध्याय, सात्विक आहार और नशा आदि व्यसनों से मुक्ति शामिल हैं। साधकों ने अपने हाथ उठाकर ऐसा करने की शपथ ली। डा आर के यादव ने अंतर्राष्ट्रीय योगगुरु पद्मश्री स्वामी भारत भूषण का संदेश दोहराया कि योग साधना केवल सुबह करने की कसरत मात्र नहीं, भारत का योगाभ्यास तो किसी भी समय किया जा सकता है, यहां तक कि सोते हुए भी। उन्होंने कहा कि योग निद्रा का तो अलग ही आनंद और बड़ा महत्व है। सहारनपुर योग स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एन के शर्मा ने कहा कि योग को अंधी दौड़ तक सीमित करना समझदारी नहीं, इसे ठीक से समझने की जरूरत है। केवल आसन व्यायाम तक सीमित न समझकर इसे सोच और आचरण में भी ढालना है। कार्यक्रम में साहब सिंह पुंडीर, डॉक्टर त्यागी, मोती यादव, नीलम शर्मा, पुष्पा धीमान, मुकेश चौहान, अभिषेक ठकराल, राकेश त्यागी, ऋद्धि, सिद्धि आदि उपस्थित रहे। डा यादव ने सभी लोगों से 21 जून प्रात: 6 बजे कंपनी बाग में गुरु स्वामी भारत भूषण के सान्निध्य में हो रहे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सामूहिक योगाभ्यास में पहुंचकर योग के सही स्वरूप से लाभान्वित होने का आग्रह भी किया।