Bhai Dooj 2024: भाई दूज पर बन रहे हैं कई शुभ योग
जाने भाई दूज के दिन क्या करें और क्या न करें
भाई दूज हिंदू धर्म का महत्वपूर्ण पर्व है, जो भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को मजबूत करता है। इसे हर साल कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। इस बार 3 नवंबर 2024 को भाई दूज है। इस दिन बहनें भाई को रोली और अक्षत का टीका करते हुए उसे गोला देती हैं, और भाई की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करती हैं। हर साल की तरह इस बार भी भाई दूज पर कई शुभ योग बन रहे हैं।
ज्योतिष गणना के अनुसार इस साल भाई दूज पर सुबह 11 बजकर 39 मिनट तक सौभाग्य योग रहेगा। फिर शोभन योग शुरू हो जाएगा। वहीं इस दौरान अनुराधा नक्षत्र और बालव व कौलव करण का संयोग भी बन रहता है। इस संयोग में भाई को तिलक लगाने से रिश्तों में मिठास और विश्वास बना रहता है। परंतु इस दौरान कुछ खास कार्यों को करने की मनाही होती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि भाई दूज के दिन क्या करें और क्या न करें।
भाई दूज पर क्या करें
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन बहनें भाई को पान खिलाती हैं। ऐसा करना शुभ होता है।
भाई दूज पर बहन भाई दोनों को साथ में देवी-देवताओं की पूजा करनी चाहिए। इससे रिश्तों में मिठास बनी रहती हैं।
इस दिन यम देवता और यमुना का पूजन करना चाहिए। इस दौरान यम और यमुना की कथा भी सुनें।
माना जाता है कि भाई दूज पर पुस्तकों की पूजा करना शुभ होता है।
ये भी कहा जाता है कि इस दिन यम के निमित्त दीपदान करने से व्यक्ति अकाल मृत्यु से बच सकता है।
यदि आप शादीशुदा है, तो भाई को घर बुलाकर उसका तिलक करना चाहिए। इस दौरान आरती करने से भाई की तरक्की के योग बनते हैं।
भाई दूज पर क्या न करें
भाई दूज का त्योहार दिवाली पर्व का आखिरी दिन होता है। इस दिन घरों में पूजा पाठ से जुड़े कार्य भी किए जाते हैं। ऐसे में घर को खाली नहीं छोड़ना चाहिए। इस दिन घर के कोने-कोने में उजाला रखें।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भाई दूज पर तिलक करते समय भाई और बहन दोनों को प्रसन्न रहना चाहिए। मुख और मन में किसी भी तरह की नाराजगी या कड़वाहट न आने दें। इससे रिश्ते में नकारात्मकता आती है।
भाई दूज पर भाई-बहन को साथ में भोजन करना चाहिए। इस दौरान पकवान का अनादर नहीं करना चाहिए। इसे अशुभ माना जाता है।
इस दौरान तामसिक भोजन करने से बचना चाहिए।
भाई दूज का पर्व भाई-बहन के रिश्ते में प्यार और विश्वास को बढ़ाता है। इस दिन एक साथ पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है। ऐसे में पूजा के दौरान काले रंग के कपड़े पहनने से बचना चाहिए। ऐसा करना अशुभ हो सकता है।