चंद्र ग्रहण के साए में हो जाए अगर किसी की मृत्यु...
तो क्या बदल जाता है अंतिम संस्कार का तरीका?
चंद्र ग्रहण 2026
साल का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च 2026 को लगने जा रहा है और हिंदू धर्म में ग्रहण को एक अशुभ घटना जाता है. इसलिए ग्रहण समाप्त होने तक कोई भी शुभ या मांगलिक कार्य नहीं किया जाता.
ग्रहण के समय मृत्यु हो जाए तो...
ग्रहण को अशुभ समय माना गया है लेकिन ग्रहण के समय यदि किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाए तो क्या अंतिम संस्कार किया जा सकता है या नही? आइए जानते हैं इसे लेकर हमारे शास्त्रों में क्या नियम बताए गए हैं.
ग्रहण में अंतिम संस्कार करें या नहीं?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यदि ग्रहण के समय किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाए तो अंतिम संस्कार के लिए ग्रहण समाप्त होने का इंतजार करना चाहिए. क्योंकि ग्रहण काल में अग्नि प्रज्जवलित करना अशुभ होता है.
ये भी है जरूरी नियम
शास्त्रों के अनुसार मृत शरीर के अंतिम संस्कार के लिए लंबे समय तक रखना उचित नहीं होता. इसलिए यदि आपात स्थिति में इंतजार करना संभव नहीं है तो ग्रहण काल में भी अंतिम संस्कार किया जा सकता है.
शुद्धि है जरूरी
किसी की मृत्यु होने पर यदि ग्रहण काल में ही अंतिम संस्कार किया गया है तो ग्रहण समाप्त होते ही सबसे पहले स्नान आदि करें. स्वंय और घर को स्वच्छ करें. क्योंकि ग्रहण की नकारात्मकता ग्रहण समाप्त होने के बाद ही खत्म होती है.
डिस्क्लेमर
यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. Citychiefnews.com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड