सहारनपुर में हुई परम्परागत मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जी की लीला का बल्ली पूजन
श्री रामा मंडल रामलीला सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में हुआ आयोजन
CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
सहारनपुर । देवबंद, श्री रामा मंडल रामलीला सेवा ट्रस्ट (रजि.) के तत्वावधान में परम्परागत मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जी की लीला का बल्ली पूजन कार्यक्रम देवबंद रामलीला भवन पर आयोजित किया गया। बल्ली पूजन अरुण गुप्ता देवबंद भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष द्वारा किया गया। भूमि पूजन डा० अरविन्द जौहरी दंत रोग चिकित्सक द्वारा किया गया। ट्रस्ट अध्यक्ष राकेश सिंगल ने कहा कि रामलीला का मंचन समय के साथ-साथ अधिक भव्य और आधुनिक तकनीक की सहायता से और भी शानदार तरीके से आयोजित किया जाने लगा है। जिसके लिए कलाकार तो तैयारी करते हैं ही, साथ ही टेक्निकल टीम भी दृश्यों को लाईट और साउंड के साथ प्रभावी बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ती है। उन्होंने कहा कि रामलीला आयोजक कमेटी ने निर्णय लिया है कि इस बार रामलीला वृंदावन के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा की जाएगी। इस पुनीत अवसर पर अनंत गर्ग, रितेश बंसल, अनुज अग्रवाल ,घनश्याम गुप्ता, लोकेश चौधरी ,अमित गर्ग, संजय गुप्ता, सुभाष कुच्छल, विशाल गर्ग, आशुतोष गुप्ता, नरेन्द्र बंसल, अमित सिंघल एडवोकेट, राजू सैनी, देवीदयाल शर्मा एडवोकेट एवं भारी संख्या में श्री राम भक्त उपस्थित रहे।