सेंट्रल वेयर हाऊस में सील लगाकर सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ और पीएसी के जवानों के अलावा पुलिस को भी किया गया
तैनात, सीसीटीवी से भी नजर रखी जा रही है
CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
सहारनपुर, मतदान के बाद जनता रोड स्थित सेंट्रल वेयर हाऊस में विधानसभा वार ईवीएम जमा की गई है। इसके पश्चात सेंट्रल वेयर हाऊस में सील लगा दी गई है। सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ और पीएसी के जवानों के अलावा पुलिस को भी तैनात किया गया है। सीसीटीवी से भी नजर रखी जा रही है। सेंट्रल वेयर हाऊस में सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र की विधानसभा बेहट, देवबंद, रामपुर मनिहारान, सहारनपुर नगर, सहारनपुर देहात, कैराना लोकसभा क्षेत्र की विधानसभा नकुड़ व गंगोह की ईवीएम को सेंट्रल वेयर हाऊस में बने अलग-अलग हॉल में रखा गया है। इन हॉल पर चुनाव आयोग, पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में सील लगाई है। मतगणना चार जून को होनी है। मतगणना वाले दिन तक ईवीएम सुरक्षा के तीन घेरों में रहेंगी। इनमें पहला घेरा सीआरपीएफ, दूसरा घेरा पीएसी और तीसरा घेरा पुलिस का होगा। जनपद के सभी 21 थानों के प्रभारियों की ड्यूटी अलग-अलग दिन में रोस्टर के हिसाब से लगाई जाएगी। एसएसपी डा. विपिन ताडा ने बताया कि सेंट्रल वेयर हाऊस में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है। सीआरपीएफ, पीएसी के जवान और पुलिस तैनात है। सीसीटीवी से भी नजर रखी जा रही है।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड