CURATED BY – GUARAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWSa

सहारनपुर, मोक्षायतन की योग यात्रा में एक और छलांग लगाई है। यहां के शिष्य भारतयोगी प्रणय शर्मा ने आज दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कश्मीर की डल झील पर योग प्रस्तुति दी है। मोक्षायतन योग संस्थान के गांव गांव योग की छांव योजनान्तर्गत ग्रामीण क्षेत्रों को योग की छांव में लेने के लिए रामपुर मनिहारान में गत 18 वर्षों से संचालित मोक्षायतन योग संस्थान की भारतयोग शाखा के आचार्य शशिकांत को गुरुदेव स्वामी भारत भूषण द्वारा यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी जिनकी लगन ने ग्रामीण भारत योग साधकों की बड़ी टीम तैयार करके गुरुदेव के सपने को ऐसा साकार किया कि प्रणय शर्मा ने कोरोना काल में प्रधानमंत्री ब्लॉगिंग कांटेस्ट की राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दोनो चैंपियनशिप जीती। इसी समय मोक्षायतन की दस वर्षीय देवी प्रत्यक्षा ने मॉरीशस की राष्ट्रीय चैंपियनशिप भी जीती। इसी प्रणय को आज सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कश्मीर में आयोजित योग दिवस के मुख्य समारोह में योग डिमॉन्सट्रेशन देने के लिए भेजा गया था। इस उपलब्धि से गदगद प्रणय के पिता विजयकुमार ने आचार्य शशिकांत, ब्रांच के प्रभारी आचार्य नवनीश कांत और गुरुदेव के  प्रति आभार व्यक्त किया तो गुरुदेव बोले, उसे बिना भटकाए चलने दो,
योग: समाधि एकाग्र रह चलते रहें। योग सूत्र फलते रहें। प्रणय की मेहनत से मोक्षायतन संस्थान की इस एक और छलांग से संस्थान मुख्यालय और रामपुर शाखा पर आज जश्न का माहौल है।