संजय सैनी हत्याकांड का कई दिन बाद भी खुलासा नहीं होने से गुस्साएं परिजनों व अन्य ग्रामीण थाने पहुंचकर धरने पर बैठे
थाना प्रभारी के समझाने और जल्द खुलासे का आश्वासन देने के बाद सभी लोग अपने घरों को लौट गए
CURATED BY – GUARAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
नागल | सहारनपुर, नीटू उर्फ संजय सैनी हत्याकांड का पुलिस द्वारा कई दिन बीत जाने के बाद भी खुलासा नहीं करने पर हत्याकांड के खुलासे की मांग को लेकर मृतक के परिजनों समेत अन्य ग्रामीण थाना प्रभारी से मिलने थाने पहुंचे लेकिन थाना प्रभारी के वहां नहीं मिलने पर वह सभी ग्रामीण वही धरना देकर बैठ गए। बाद में थाने आए थाना प्रभारी के समझाने और आश्वासन के बाद सभी लोग अपने घरों को लौट गए।
बताते चलें कि पहाड़पुर गांव में रविवार रात खेत पर पानी देने गए नीटू उर्फ संजय सैनी की अज्ञात लोगों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम हेतु भेजा था। आरोप है कि उसके बाद से पुलिस इस मामले में ढुल-मुल रवैया अपनाए हुए है। जिस पर आज परिजनों संग गांव के अनेकों लोगों ने थाने आकर हत्याकांड के खुलासे की मांग को लेकर थाना प्रभारी से मिलना चाहा लेकिन थाना प्रभारी के थाने से बाहर होने के कारण यह सभी लोग थाना परिसर में धरने पर बैठ गए। कुछ समय बाद ग्रामीणों के बीच पहुंचे थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को समझाया कि पुलिस इस मामले में जांच जारी रखे हैं तथा शीघ्र ही हत्याकांड का खुलासा कर दोषियों को जेल भेजा जाएगा। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस जांच में बहुत आगे निकल चुकी है अब पूरी उम्मीद है की अति शीघ्र इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा। पुलिस के आश्वासन पर सभी ग्रामीण अपने घरों को लौट गए। ग्रामीणों में मुख्य रूप से मोना सैनी, राजू सैनी, महिपाल सैनी, शिवलाल सैनी, पूरण सैनी, वीर सिंह, मनीष कुमार, सुशील सैनी, रोशन सैनी, शैलेश सैनी, बाबूराम, प्रदीप सैनी आदि रहे।