ट्रेन की चपेट में आकर अज्ञात युवक की हुई मौत
पुलिस ने मृतक युवक की शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी
देवबंद (सहारनपुर)। ट्रेन की चपेट में आकर अज्ञात युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक की शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी, इसके बाद पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार भायला व कासिमपुरा रेलवे फाटक के बीच रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। रेलवे ट्रैक पर करीब 24 वर्षीय अज्ञात युवक की मालगाड़ी की चपेट में आकर मौत होना बताया गया है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, इस दौरान सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची रेलवे और कोतवाली पुलिस ने युवक की शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी, जिसके बाद देवबंद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर
पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आकर मरने वाले युवक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। मृतक युवक की जेब से भी उसकी पहचान के लिए कोई कागज आदि नहीं मिला
है।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड