CURATED BY – CHANDAN KUMAR CHAUBEY| CITYCHIEFNEWS

भारतीय जनता पार्टी के 'चाणक्य' और देश के गृह मंत्री अमित शाह देर शाम बिहार दौरे पर आ रहे हैं. वह राजधानी पटना के होटल मौर्य में रात्रि विश्राम करेंगे. पांचवें, छठे और सातवें चरण के चुनाव को लेकर गृह मंत्री बीजेपी नेताओं के साथ रणनीति तैयार करेंगे. इसके साथ ही बागी नेताओं से निपटने के लिए भी एक्शन प्लान तैयार किया जाएगा.
मिल रही जानकारी के मुताबिक गृहमंत्री चुनाव के मैदान में उतरे बागी नेताओं को लेकर बड़ा निर्णय ले सकते हैं. काराकाट में जहां भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह एनडीए कैंडिडेट उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं, वहीं बक्सर में पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा भी बीजेपी कैंडिडेट मिथिलेश तिवारी के खिलाफ मैदान में हैं. ऐसे में सब की निगाहें अमित शाह पर टिकी है. माना जा रहा है कि गृहमंत्री इन दोनों नेताओं के खिलाफ कोई कदम उठा सकते हैं. दोनों का बीजेपी से संबंध रहा है।