CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS

सहारनपुर, विश्व पर्यावरण दिवस 2024 का मुख्य कार्यक्रम कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में आयोजित किया गया। सभागार में पर्यावरण सम्बन्धी प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र द्वारा सभी को यह संदेश दिया गया कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने-अपने घरो में कम से कम एक पेड़ लगाने की मुहिम की शुरुआत करें। आने वाले समय में ग्लोबल वार्निंग के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिये वृक्षारोपण ही एक मात्र उपाय है। उन्होंने इस अवसर पर पर्यावरण को संरक्षित करने की भी शपथ दिलाई। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट में पर्यावरण प्रदर्शनी भी लगाई गई। जिसमें जनपद के विभागो द्वारा विगत वर्षों में कराये गये वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संबंधी कार्यक्रमों का डिस्प्ले बोर्ड लगाया गया। सभी डिस्प्ले बोर्ड्स पर उनके विभाग द्वारा उत्तम स्तर के वृक्षारोपणा के फोटो का इस्तेमाल किया गया। इस कार्यक्रम में शुभम सिंह, प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी प्रभाग,  आलोक कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी, अन्य जिला स्तरीय अधिकारी एवं जिलाधिकारी कार्यालय के स्टाफ एवं सामाजिक वानिकी प्रभाग के स्टाफ द्वारा भाग लिया गया। जनपदभर में विश्व पर्यावरण दिवस 2024 हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की थीम भूमि बहाली, मरुस्थलीकरण एवं सुखा लचीलापन जिसके महत्व के बारे में सभी को बताया गया। विश्व पर्यावरण दिवस एक वैश्विक उत्सव है। पर्यावरण की सुरक्षा के लिये जागरुकता बढ़ाने और कार्यवाही को प्राप्त्साहित करने के लिये प्रति वर्ष 05 जून को मनाया जाता है। यह पर्यावरण के प्रति विश्वव्यापी जागरुकता को बढ़ावा देने के लिये संयुक्त राष्ट्र का प्रमुख माध्यम है। जो 150 से अधिक देशों में मनाया जाता है। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा सभी रेजों में पर्यावरण सम्बन्धित कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम कार्यक्रम देवबन्द रेंज में स्थित बाला सुन्दरी माता के मंदिर परिसर में किया गया। मंदिर के परिसर में स्थित सभी दुकानदारों को प्लास्टिक की टोकरियों का इस्तेमाल न करने के लिये प्रोत्साहित किया गया। इसी संदर्भ में एक प्लास्टिक हटाओं रैली का भी आयोजन किया गया। जिसमें स्कूली बच्चे, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका देवबन्द, वन विभाग का समस्त स्टाफ एक जनसामान्य सम्मिलित हुये। कार्यक्रम के अन्त में सभी दुकानदारों में इको फ्रेन्डली टोकरिया वितरित की गयी।सहारनपुर में स्थित कम्पनी बाग में प्रातः 7.00 बजे से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूली बच्चों द्वारा कई कार्यक्रम में भाग लिया गया, जैसे कि साईकिल रैली, प्लास्टिक क्लीनअप ड्राइव, रिले रेस आदि। शुभम सिंह, प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी प्रभाग एवं श्रीमती पूजा, संयुक्त निदेशक, कम्पनी बाग द्वारा कम्पनी बाग में वृक्षारोपण भी किया गया। कार्यक्रम के अन्त में सभी स्कू छात्र/छात्रों, अध्यापको एवं वन विभाग के समस्त स्टाफ द्वारा पर्यावरण को बचाने के लिये शपथ भी ली गयी। वन विभाग द्वारा कार्यक्रम में मौजूद सभी छात्र/छात्राओं को जूट बैग भी दिये गये ताकि वह आने वाले समय में प्लास्टिक का उपयोग न करें। बेहट रेंज के अन्तर्गत विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में गाव हरीपुर में तालाब की स्वच्छता के बारे में संदेश देकर तालाब की साफ-सफाई का कार्य कराया गया। शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह में चल रहे एन०सी०सी० के कैम्प में भी वन विभाग के अधिकारियों द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रतिभाग किया गया। वहाँ मौजूद 650 कैडेट्स द्वारा प्लास्टिक क्लीनअप ड्राइव में भाग लिया गया एवं साथ ही स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन भी कराया गया।