प्रधानमंत्री की शनिवार की सहारनपुर की चुनाव रैली की सभी तैयारियां पूरी
भाजपा का दावा ऐतिहासिक होगी जनसभा
CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
सहारनपुर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह करीब 10 बजे सहारनपुर में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। उनकी सभा की तैयारियां आज शाम तक पूरी कर ली गई हैं। एसपीजी के अफसरों ने स्थानीय पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर रैली की सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरूस्त बनाए रखने को अंतिम रूप दिया।
प्रधानमंत्री के साथ मंच पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी भी मंच पर उपस्थित रहेंगे। प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह शुक्रवार देर शाम यहां पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह चुनावी सभा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उनकी दूसरी सभा होगी। 31 मार्च को मेरठ से वह पहले चरण के चुनाव प्रचार अभियान का शुभारंभ कर चुके हैं। सहारनपुर सीट से भाजपा ने लगातार तीसरी बार राघव लखनपाल शर्मा को उम्मीदवार बनाया था।2014 में राघव लखनपाल शर्मा ने कांग्रेस उम्मीदवार इमरान मसूद को पराजित किया था। 2019 के लोकसभा चुनाव में बसपा-सपा गठबंधन के उम्मीदवार फजर्लुरहमान कुरैशी ने राघव लखनपाल को पराजित कर दिया था। इस बार के चुनाव में इमरान मसूद और राघव लखनपाल फिर से आमने सामने हैं। अबकी बसपा से टिकट कटने पर फजर्लुरहमान कुरैशी चुनाव मैदान से बाहर हो गए हैं। बसपा ने उनकी जगह जिला पंचायत के सदस्य माजिद अली को उम्मीदवार बनाया है। सहारनपुर सीट पर 19 अप्रैल को मतदान होगा और 17 अप्रैल को शाम पांच बजे रामनवमी के दिन चुनाव प्रचार बंद हो जाएगा। अभी तक भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनाव प्रचार कर चुके हैं। कांग्रेस उम्मीदवार इमरान मसूद और बसपा उम्मीदवार माजिद अली का चुनाव प्रचार औपचारिक रूप से अभी शुरू भी नहीं हो पाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छह अप्रैल की सहारनपुर में दिल्ली रोड़ स्थित राधा स्वामी सत्संग सेंटर में होने वाली सभा की सुरक्षा के लिए ऐसे इंतजाम किए गए हैं कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा पूरी तरह से अभेद किले में तब्दील हो जाएगी। सभास्थल को नो-फ्लाईंग जोन घोषित किया गया है। ड्रोन और पतंग आदि के उड़ान पर भी रोक रहेगी। तीन हजार सुरक्षाकर्मी सुरक्षा में तैनात रहेंगे। आठ कंपनी पीएसी सभास्थल पर तैनात रहेगी।100 ट्रैफिक पुलिसकर्मी यातायात व्यवस्था संभालेंगे। 20 अपर पुलिस अधीक्षक, 30 पुलिस उपाधीक्षक, 100 पुलिस निरीक्षक, 200 दरोगा, 1000 दीवान और कांस्टेबिल लगाए जाएंगे। प्रधानमंत्री के मंच पर सहारनपुर के उम्मीदवार राघव लखनपाल शर्मा, कैराना के उम्मीदवार प्रदीप चौधरी भी उपस्थित रहेंगे। भाजपा कार्यकर्त्ता इस रैली को सफल बनाने में जी-जान से जुटे हुए हैं।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड