सहारनपुर में आचार्य चाणक्य की जयंती विश्व ब्राह्मण दिवस
गौरव ब्राह्मण दिवस के रूप में मनाई गई : रोहित कौशिक
CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
देवबंद | सहारनपुर, आचार्य चाणक्य की जयंती अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण दिवस, ब्राह्मण गौरव दिवस के रूप में मनाई गई। सोशल वर्कर व युवा ब्राह्मण नेता शुभम वत्स व रोहित कौशिक ने कहा कि आचार्य चाणक्य का जन्म 375 ई तक्षशिला में हुआ था। वह महान अर्थशास्त्री शाही सलाहकार राज्य के प्रधानमंत्री और बड़े राजनीतिक और मार्गदर्शन थे। इन्हें कोटली और विष्णु गुप्त के नाम से भी जाना जाता था। शास्त्रार्थ में कभी इनको कोई हरा नहीं पाया। उन्होंने अपने शिष्य चंद्रगुप्त मौर्य को मगध का राजा बनाया था। उन्होंने कहा कि आचार्य चाणक्य के विषय में कहा जाता है कि एक बार मगध में राजा धनानंद ने ब्राह्मणों को दान देते समय वहां पर उपस्थित आचार्य चाणक्य जो महादान देने गए थे उनका घोर अपमान किया था। इसी अपमान का बदला लेने के लिए आचार्य चाणक्य जी ने दृढ़ निश्चय किया कि मैं राजा धनानंद को मिटा दूंगा और इसी को लेकर अपनी चुटियां में सौगंध खाकर गांठ बांध ली थी। उन्होंने अपने किए निर्णय का पालन किया और एक दिन एक गवले को जिसका नाम चंद्र था उसको अपना सरनेम गुप्त देकर मगध राजा बनाया। आज आचार्य चाणक्य की जयंती को ब्राह्मण गौरव दिवस के रूप में मनाया गया। युवा ब्राह्मण नेता रोहित कौशिक ने कहा कि सोशल मीडिया के प्लेटफार्म ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम पर ट्रेंड चल गया है विश्व ब्राह्मण दिवस, अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण दिवस, गौरव ब्राह्मण दिवस। जिसमें भारी संख्या में समाज के युवाओं ने सहयोग किया।