CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS

सहारनपुर | देवबंद, राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के महासचिव अभिषेक त्यागी ने कहा कि 2027 का विधानसभा चुनाव अन्याय और न्याय के बीच होगा। इस चुनाव में प्रदेश की जनता इस जातिवादी सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी। बड़गांव के जड़ौदा पांडा गांव जाने से पूर्व स्टेट हाईवे स्थित साईंधाम मंदिर के समीप सम्मान समारोह में अभिषेक त्यागी ने उक्त विचार रखे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनता में अपना जनाधार खो चुकी है। भाजपा गुटबाजी का शिकार हो चली है। जातिवादी मानसिकता से ग्रस्त भाजपा सरकार को जनता 2027 के चुनाव में उत्तर प्रदेश से बाहर का रास्ता दिखाएगी। उन्होंने कहा कि देवबंद में युवाओं के पास रोजगार का कोई साधन नहीं है। युवा शिक्षित होने के बावजूद घर पर बैठा है। इस दौरान जिलाध्यक्ष अवनीश त्यागी आदि ने भी विचार रखे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अभिषेक त्यागी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर दुष्यंत त्यागी, राजेश त्यागी, संजय त्यागी, नितिन त्यागी व विनीत त्यागी आदि मौजूद रहे।