CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS

सहारनपुर | गंगोह,  करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहल्ला गुजरान निवासी राहुल (21) पुत्र विक्की नगर में ही जूते की दुकान पर काम करता था। दुकान पर उसे करंट लग गया। जिसके बाद आनन- फानन में उसे सीएचसी ले जाया गया। जहां पर जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने पंचनामा  भरकर शव को उसके परिजनों को सौंप दिया। मृतक युवक राहुल की एक बड़ी बहन और एक छोटा भाई है।