एक युवक की ट्रैक्टर के पहिए के नीचे दबने से हुई दर्दनाक माैत
युवक की माैत से परिजनों में मचा कोहराम
CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
सहारनपुर, सहारनपुर में एक युवक की ट्रैक्टर के पहिए के नीचे दबने से दर्दनाक माैत हो गई। युवक की माैत से उसके परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सहारनपुर जनपद के रामपुर मनिहारान में गांव सोना अर्जुनपुर अमोली मार्ग पर संदिग्ध परिस्थिति में एक व्यक्ति की ट्रैक्टर के नीचे दबाने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस घटना को दुर्घटना मानकर चल रही है। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ मौजूद थी। थाना रामपुर पुलिस को सोना अर्जुनपुर अमोली मार्ग पर एक व्यक्ति के ट्रैक्टर के नीचे दबा होने की सूचना मिली। सूचना पर थाना प्रभारी संजीव कुमार में फोर्स घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों से घटना जानकारी ली। मृतक व्यक्ति की पहचान थाना नानौता क्षेत्र के गांव कल्लरपुर राजपूत निवासी अशोक (35)पुत्र विजयपाल के रूप में हुई ग्रामीणों ने बताया मृतक व्यक्ति ट्रैक्टर-ट्रॉली चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड