जिला महिला अस्पताल की छत से गिरकर सफाईकर्मी की हुई मौत
परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को अपने साथ ले गए
CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
सहारनपुर, सहारनपुर में जिला महिला अस्पताल की छत से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए युवक के शव को अपने साथ ले गए। मृतक जिला महिला अस्पताल में संविदा पर सफाई कर्मी था। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला महिला अस्पताल में शेखपुर कदीम के रहने वाला संदीप पुत्र सुरेश संविदा पर सफाईकर्मी था। वह रात करीब दो बजे महिला अस्पताल की दूसरी मंजिल से गिर गया। युवक का सिर फर्श पर लगा। जिसके बाद वह बेसुध हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक युवक का पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा तो उसके परिजनों ने मना कर दिया और परिजन शव को अपने साथ ले गए। पुलिस का कहना है कि युवक महिला अस्पताल में छत से गिर गया था। परिजनों ने उसका पोस्टमार्टम नहीं कराया है।