केएलजीएम इंटर कालेज नकुड में छात्र-छात्राओं के लिए कैरियर काउंसलिंग के विशेष शिविर का आयोजन हुआ
कार्यक्रम में वक्ताओं ने छात्र-छात्राओं को करियर काउंसलिंग के साथ-साथ परीक्षा के दौरान तनाव प्रबंधन की विशेष जानकारी दी
CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
सहारनपुर | नकुड़, केएलजीएम इंटर कालेज नकुड में आज छात्र- छात्राओं के लिए कैरियर काउंसलिंग के विशेष शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने छात्र- छात्राओं को करियर काउंसलिंग के साथ-साथ परीक्षा के दौरान तनाव प्रबंधन की विशेष जानकारी दी। कार्यक्रम में सर्वोदय इंटर कॉलेज पिलखुआ हापुड के सेवानिवृत प्रधानाचार्य डॉक्टर जयशंकर आत्रेय ने छात्र-छात्राओं को समय प्रबंधन करने, चीजों को सरल तरीके से याद रखने तथा करियर काउंसलिंग की बारीकियों से परिचित कराया। कार्यक्रम का आयोजन विद्या पब्लिकेशन मेरठ के तत्वावधान में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य कैप्टन गौरव मिश्रा ने छात्र-छात्राओं का आव्हान किया कि वे अपनी समस्याएं शिक्षकों के साथ अवश्य शेयर करें। इस अवसर पर विद्यालय के टॉपर, हिमानी, शिवांश वत्स, तुषार, अनु को को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुभाष गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में सहेंद्र पाल सिंह, अरुण शर्मा, स्वराज वत्स, हरेंद्र सिंह, मुकेश कुमार, सलीम मोहम्मद सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।