सिंगल स्टेज परिवहन व्यवस्था के अंतर्गत खाद्यान्न के वितरण एवं उठान के संबंध में बैठक हुई आयोजित
भारतीय खाद्य निगम से खाद्यान्न उठान एवं उचित दर दुकान तक उसकी पहुंच बिना किसी व्यवधान के की जाए सुनिश्चित
CURATED BY – GUARAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
सहारनपुर। मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में सिंगल स्टेज परिवहन व्यवस्था के अंतर्गत खाद्यान्न के उठान एवं वितरण के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में
जिलाधिकारी डा.दिनेश चन्द्र द्वारा निर्देश दिए गए कि भारतीय खाद्य निगम से खाद्यान्न उठान एवं उचित दर दुकान तक उसकी पहुंच बिना किसी व्यवधान के सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि यदि सिंगल स्टेज में दुकानों पर सामान पहुंचने में किसी प्रकार की समस्या आती है तो उक्त व्यवस्था का अनुमोदन संभागीय खाद्य नियंत्रक से कराया जाए।डॉक्टर दिनेश चंद्र ने निर्देश दिए की उचित दर विक्रेता की दुकानों पर नोडल अधिकारी की तैनाती सुनिश्चित कराई जाए जो दुकानों पर खाद्यान्न का भौतिक सत्यापन खाद्यान्न के वितरण से पूर्व सुनिश्चित कराएंगे। इसके अतिरिक्त खाद्यान्न का वितरण पर्यवेक्षण अधिकारी की उपस्थिति में सुनिश्चित कराया जाए। इस अवसर पर जिला पूर्ति अधिकारी मनीष कुमार, डिप्टी आरएमओ आरपी पटेल सहित पूर्ति निरीक्षक एवं उपनिरीक्षक उपस्थित रहे।