सहारनपुर के देवबंद में श्रीबालाजी जन्मोत्सव पर निकाली गई विशाल एवं भव्य शोभायात्रा
जय श्री बालाजी के उद्घोष से गूंज उठा देवबंद
CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
सहारनपुर | देवबंद, श्रीबालाजी जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आज देवबंद नगर में बैंडबाजों व मनोरम झांकियों के साथ विशाल एवं भव्य शोभायात्रा बडे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। शोभायात्रा का मुख्य आकर्षणश्री बालाजी महाराज का स्वर्णिम रथ रहा। जिसे श्रद्धालु रस्सों की मदद से खींचकर चल रहे थे। साथ ही कीर्तन मंडलियां बाबा के भजनों का विशेष गुणगान करते हुए चल रही थी।श्री बालाजी धाम सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित शोभायात्रा में विभिन्न आकर्षक झांकियां शामिल रही। जबकि सबसे पीछे बालाजी महाराज का स्वर्णिम रथ था। जिसे श्रद्धालु रस्सों द्वारा हाथों से खींचकर चल रहे थे। स्वर्णिम रथ के आगे कीर्तन मंडली बाबा के भजनों पर नृत्य कर रही थी। शोभायात्रा रामलीला मैदान स्थित श्री बालाजी धाम मंदिर देवबंद से आरंभ होकर एमबीडी चौक, मोहल्ला नेचलगढ़, शास्त्री चौक, सुभाष चौक, रेलवे रोड और मेन बाजार से होते हुए श्री बालाजी धाम मंदिर पर जाकर संपन्न हुई। वहीं शोभायात्रा में सुरक्षा के मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर पुलिस की व्यवस्था चाक- चौबंद रही। इस मौके पर प्रमुख समाजसेवी राजकिशोर गुप्ता,
अनुराग सिंघल, अशोक गुप्ता, विजय मंगल, हरिकिशन सिंघल, रोहित अग्रवाल, मनोज गर्ग, प्रदीप वर्मा, नरेंद्र त्यागी, पंकज अग्रवाल, शिवकुमार वर्मा, दीपक गर्ग, रविंद्र चौधरी, अनुज गर्ग, राजेश अजमानी, योगेंद्र गोयल, विनोद गुप्ता, आशुतोष गुप्ता, अमित सिंघल एडवोकेट, वरिष्ठ पत्रकार गौरव सिंघल, बिजेंद्र गुप्ता, राजकुमार जाटव, विपिन गर्ग, अजय गर्ग, पंकज गर्ग, विनोद प्रकाश गुप्ता, चौधरी राजपाल सिंह, शिक्षक मोहित आनंद, सीए ऋषभ गर्ग, निखिल अग्रवाल, गगन मित्तल समेत भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड