श्री रामकथा का आयोजन कर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी
आने वाली पीढी रास्ते से भटकती जा रही है, आजकल के बच्चों में शिक्षा व अध्यात्म का अभाव हो गया है : स्वामी प्रियादास जी महाराज
CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
सहारनपुर । देवबंद, गीता प्रचार समिति सेवा ट्रस्ट देवबंद की ओर से श्री गीता भवन देवबंद में 2 दिसम्बर से 10 दिसम्बर तक संगीतमय श्री राम कथा का आयोजन किया जा रहा है। श्री रामकथा के इस भव्य आयोजन पर देवबंद में आज एक भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी। श्री गीता भवन में कलश यात्रा का उद्घाटन श्रीमती सुदेश शर्मा ने, श्री रामचरित मानस, प्रदीप सिंघल ने, धर्म ध्वजारोहण प्रिस अवनीश शर्मा ने, प्रसाद वितरण श्रीमती मंजू शर्मा पत्नि छत्रपाल शर्मा ने तथा कथा के शुभारंभ पर दीप प्रज्वलित श्रीमती विमला देवी ने एवं ठाकुर जी को माल्यार्पण श्रीमती विजय शर्मा ने किया। इस अवसर पर स्वामी प्रियादास जी महाराज ने अपने श्रीमुख से संगीतमय राम कथा की अमृत वर्षा करते हुए कहा कि आने वाली पीढी रास्ते से भटक रही है। एक बच्चे से पूछा की बेटा श्रीराम के विषय में जानते हो तब बच्चे ने कहा वो राम जिसको दादी रटती है या वो राम जो हमारी बुक में है। आजकल के बच्चों में शिक्षा व अध्यात्म का अभाव हो गया है। इस अवसर पर अजय बंसल, पंकज गोयल, सुनील कर्णवाल, सुधीर गर्ग रितेश बंसल एडवोकेट, संजय मित्तल, अखिल शर्मा, राजकुमार जाटव, सुनील बंसल, श्रीमती मीरा देवी, मधु शर्मा, कांता त्यागी प्रमुख से उपस्थित रहे। 11 दिसम्बर को समिति की ओर से नर नारायण सेवा कार्यक्रम में जरूरतमंद परिवारों को ट्राई साईकिल, बैसाखी, लिहाफ, स्कूल जर्सी, कम्बल आदि वितरित किये जायेगे।