जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के 2551 वें निर्वाण महोत्सव पर भव्य स्वर्ण रथयात्रा आयोजित की गई
यात्रा में बैंडबाजों की धुन और भजन मंडली द्वारा मनमोहक भजन प्रस्तुत कर वातावरण भक्तिमय बना दिया
CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
(उत्तर प्रदेश) देवबंद | सहारनपुर, जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के 2551 वें निर्वाण महोत्सव पर आज भव्य स्वर्ण रथयात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में बैंडबाजों की धुन और भजन मंडली द्वारा मनमोहक भजन प्रस्तुत कर वातावरण भक्तिमय बन दिया। जैन समाज एवं श्री दिगंबर जैन पंचायत समिति द्वारा पारंपरिक पांच दिवसीय महोत्सव के प्रथम दिन नगर में स्वर्ण रथयात्रा धूमधाम से निकाली गई। स्वर्णरथ पर विराजमान भगवान महावीर स्वामी की प्रतिमा विशेष आकर्षण का केंद्र रही। रथयात्रा श्री दिगंबर जैन पार्श्वनाथ मंदिर जी सरागवाड़ा से प्रारंभ होकर श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर जी बाहरा, श्री दिगंबर जैन मन्दिर कानूनगयान से श्री जी को स्वर्ण रथ पर विराजमान कर हनुमान चौक, मेन बाजार, एमबीडी चौक होते हुए श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर नेचलगढ़ पहुंची। जहां बनी पांडुकशिला पर इंद्रों द्वारा 1008 कलशों से श्रीजी के अभिषेक व पूजन के बाद मूर्ति वेदी में विराजमान किया गया। इससे पूर्व राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष विपिन गर्ग, नगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता द्वारा स्वर्ण रथ पर विराजमान श्री जी की आरती की गई व जैन समाज द्वारा राज्य मंत्री बृजेश सिंह, नगरपालिका चैयरमेन विपिन गर्ग, भाजपा नगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता का पटका, पगड़ी पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। श्री जैन मंदिर कानूनगोयान में बीती रात बोलियां व जियो और जीने दो पर आधारित नाटिका का आयोजन किया गया। जिसमें भगवान को लेकर बैठने वाले ख्वासी बनने का सौभाग्य मुनीश कुमार, अनमोल जैन और रथ का सारथी बनने का सौभाग्य अरुण कुमार, आकाश कुमार जैन को प्राप्त हुआ, साथ ही भगवान के रथ पर कुबेर बनने का सौभाग्य महेश चंद रजनीश कुमार जैन सर्राफ को प्राप्त हुआ। वहीं दाएं इंद्र सिद्धांत जैन व बाएं इंद्र बनने का सौभाग्य विनय जैन को प्राप्त हुआ। स्वर्ण रथ यात्रा में सुदेश जैन, प्रवीण जैन, अजय जैन, अनुज जैन, अंकित जैन, मुकेश जैन, ऋषभ जैन, अर्पित जैन, लक्ष्य जैन, रविंद्र जैन, मुक्तक जैन, अमित जैन, अतुल जैन, धैर्य जैन, शशांक जैन, प्रांशु जैन, पारस जैन, गर्व जैन, हर्षित जैन, नितिका शुभम, नेहा जैन, सुनीता जैन, पायल जैन आदि मौजूद रहे।