CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS

सहारनपुर, शुक्रवार को सहारनपुर नगर निगम बोर्ड की होने वाली बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट पेश होगा। नगरायुक्त संजय चौहान के मुताबिक 758.16 करोड़ रूपए का बजट तैयार किया गया है। बैठक में अन्य विषय भी विचाराधीन रहेंगे। बोर्ड की बैठक शुक्रवार अपराह्न 3.30 बजे जनमंच सभागार में होगी। मेयर डा. अजय सिंह समेत सभी 70 वार्डों के पार्षद बैठक में शामिल होंगे।