स्टेट हाइवे पर एक बाइक अचानक आग का गोला बनी
मौके पर मची अफरा- तफरी, बाइक सवार पिता व पुत्री ने कूदकर बचाई अपनी जान
CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
देवबंद, सहारनपुर- मुजफ्फरनगर स्टेट हाइवे पर मंगलौर पुलिस चौकी के निकट एक बाइक अचानक आग का गोला बन गई। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बाइक सवार पिता व पुत्री ने कूदकर जान बचाई। प्राप्त जानकारी के अनुसार धर्मपुर सरावगी गांव निवासी अशोक अपनी पुत्री नेहा के साथ बाइक पर सवार होकर देवबंद में चिकित्सक के यहां दवाई लेने आ रहे थे। जैसे ही वह देवबंद मंगलौर मार्ग पर पुलिस चौकी के निकट स्थित चौराहे पर पहुंचे तो अचानक उनकी बाइक ने देखते ही देखते आग पकड़ ली। गनीमत यह रहा कि बाइक के आग पकड़ते ही पिता-पुत्री बाइक से उतर गए। मौके पर भीड़ जमा हो गई और राहगीरों और दुकानदारों ने बाइक पर लगी आग को काबू करने का प्रयास किया, लेकिन आग नहीं बुझी और बाइक पूरी
तरह जल गई। जिसके बाद मौके पर पुलिस भी पहुंची। मंगलौर पुलिस चौकी पर तैनात दरोगा अजय कुमार ने बताया कि शार्ट-सर्किट होने के चलते बाइक में आग लगी है। बाइक सवार पिता-पुत्री ठीक हैं।