CURATED BY – EJAZ AHMED USMANI | CITYCHIEFNEWS

मेड़ता रोड, नागौर जिला स्तरीय 19 वर्षीय कबड्डी प्रतियोगिता में जय राना स्कूल जसनगर टीम का कुरडाया में भव्य स्वागत किया गया । जायल तहसील के चोसली ग्राम में 68वीं जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमे जय राना स्कूल ने खिताब अपने नाम किया । सुखदेव बांगड़ा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में हमारे गांव कुरडाया के अभिषेक भादू बेस्ट रेडर , दिलीप माकड़ का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन हुआ है वहीं  संदीप आंजण ने भी  कौशल दिखाया। इस अवसर पर जय राना स्कूल की पूरी विजेता टीम का डीजे के साथ जुलूस निकालकर उनका माला एवं साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया । इस अवसर पर - जय राना स्कूल के संस्था प्रधान किशना राम बेड़ा, देवेंद्र हुडा, मनीष सेवलिया, टीम के कोच दिनेश टाइगर, ,मुकेश सरगरा, हनुमान सिंह राठौड़, सादा राम, रामलाल भादू, चंद्रा राम भादू, तेजा राम माकड, राजेंद्र भादू, मोड़ा राम आंजण, गोपाल शर्मा, शा.शि.पूर्ण नाथ, शा .शि.भीका राम सहित ग्रामीणों ने हौसला अफजाई किया।