CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS

सहारनपुर | देवबंद, जामिया कॉलेज ऑफ फॉर्मेसी में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत 422 पौधे रोपित किए गए। संस्था के सचिव डॉ. अख्तर सईद ने पेड़-पौधों की अहमियत बताते हुए सभी से कम से कम एक पौधा लगाने का आह्वान किया। इस दौरान डॉ. रमेश प्रताप, वकील अहमद रुपा आदि मौजूद रहे। उधर महाराजा अग्रसेन महिला मंडल समिति ने पर्या‌‌‌वरण की रक्षा, देश की सुरक्षा के सूत्र को अपनाते हुए नगर की पंजाबी कॉलोनी स्थित पार्क में पौधरोपित किया। इस दौरान संयोजिका अर्पणा अग्रवाल, पूनम सिंघल, अरुणा अग्रवाल, अर्चना तायल आदि मौजूद रहीं। 
कपूरी गोविंदपुर स्थित मॉडल महाविद्यालय में अभियान के तहत 500 पौधरोपित किए गए। इस दौरान प्राचार्य डॉ. राकेश कुमार, डॉ. लता शर्मा, डॉ. रेणू रानी, डॉ. मदनपाल आदि मौजूद रहे।
आरके पब्लिक स्कूल में चैयरमेन राजेश चौहान व डॉ. कुलदीप राणा के निर्देशन में बच्चों ने स्कूल परिसर में पीपल, आम, जामुन, नीम के पौधे लगाए। प्रधानाचार्या डॉ. नीरज लता शर्मा व उप प्रधानाचार्या मोनिका कपूर मौजूद रही।