CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS

सहारनपुर, सहारनपुर जिले में 2 लाख 61 हजार किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि मिल रही है। लेकिन जिले में 18 हजार पात्र किसान इस बार सम्मान निधि योजना में लाभान्वित होने से वंचित रह जाएंगे।
कृषि उप निदेशक डा. राकेश कुमार ने बताया कि इन किसानों ने ई-केवाईसी नहीं कराई है। इसलिए उन्हें इस योजना का लाभ अभी नहीं मिल पाएगा। उन्होंने बताया कि 2 लाख 61 हजार किसानों को अब तक 16  किश्तें मिल चुकी हैं।