CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS

(उत्तर प्रदेश) सहारनपुर ।  देवबंद, साहिब श्री गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में निकलने वाली 12 दिवसीय प्रभात फेरियों की आज विधिवत शुरुआत हो गई। प्रातः काल 5ः30 बजे प्रभातफेरी रेलवे रोड़ स्थित गुरूद्वारा साहिब से प्रारंभ होकर सुभाष चौक, लाजपत नगर कालोनी, ब्रहमपुरी कालोनी, अशोक विहार होते हुए कैलाशपुरम कालोनी स्थित विवेक अरोड़ा के निवास पर पंहुची जहां परिवार ने फूलों की वर्षा कर प्रभातफेरी का स्वागत किया। भाई गुरदयाल सिंह, चंद्रदीप सिंह, जितेश बतरा, सोनी बेदी, हरप्रीत कौर, चन्नी बेदी, पपिन्द्र कौर ने गुरवाणी का गायन कर संगत को निहाल किया। परिवार की ओर से गुरू का अटूट लंगर बरताया गया। गुरूद्वारा कमेटी के सचिव गुरजोत सिंह सेठी ने बताया कि नगर में 13 नवम्बर तक प्रभातफेरियां निकाली जाएगी। 15 नवम्बर को प्रकाश पर्व श्रद्धा व उत्साह से मनाया जाएगा। इस दौरान सचिन छाबड़ा, अशोक अरोड़ा, हर्ष भारती, अजय मदान, अमन सेठी, गुरदीप सिंह, सुमित सिंह, संदीप सिंह, अमृत सिंह, इंद्रजीत राणा, प्रिंस कपूर, विपिन नारंग, हर्ष नारंग, गुूरविंदर बेदी आदि मौजूद रहे।