सहारनपुर में 10 हजार के इनामी शातिर आरोपी गिरफ्तार
आरोपी पर नकली नोट सप्लाई करने का आरोप है
CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
सहारनपुर, सहारनपुर जनपद की थाना कुतुबशेर पुलिस ने नकली नोट सप्लाई करने वाले 10 हजार के इनामी शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पंजाब से नकली नोट लाकर सहारनपुर में सप्लाई करता था। आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था। जिस पर ईनाम घोषित हुआ था। थाना कुतुबशेर इंस्पेक्टर एचएन सिंह ने बताया कि पिछले दिनों नकली नोट सप्लाई करने वाले कुछ आरोपी पकड़े गए थे। जिनमें अजय कुमार निवासी कमलानगर थाना फरकनगर हरियाणा को मोहाली से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ थाना कुतुबशेर में रिपोर्ट दर्ज है। आरोपी काफी लंबे समय से फरार चल रहा था, जिस पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसे और उसके भाई को पंजाब में रहने वाली एक महिला नकली नोट उपलब्ध कराती थी, जिसे वह सहारनपुर के अलावा वेस्ट यूपी के जिलों में भी चलाते थे, जिससे उनकी अच्छी कमाई हो जाती थी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर सात हजार के नकली नोट भी बरामद किए हैं। आरोपी किस महिला से नकली नोट लेकर आते थे, इसके बारे में भी पता लगाया जा रहा है।