योग भारत की देन है. ये अलग बात है कि भारत का ही होने के बाद भी इसे तब जाकर महत्व मिला, जब विदेशों में इसके चर्चे शुरू हुए. प्रधानमंत्री ने योग को बढ़ावा देने के लिए विश्व योग दिवस का आयोजन किया और फिर देखते ही देखते योग ने एक बार फिर भारत में अपनी जगह बना ली. योग में कई आसान किये जाते हैं. शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग में कई आसान करवाए जाते हैं. उसी में से एक है सूर्य नमस्कार.

राजस्थान के स्कूलों में सूर्य नमस्कार को अनिवार्य करने की पहल की गई है. एक साथ सारे स्कूलों में बच्चों ने सूर्य नमस्कार कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया. राजस्थान के शिक्षा विभाग द्वारा ये रिकॉर्ड बनाया गया, जिसमें एक करोड़ पच्चीस लाख स्टूडेंट्स ने एक साथ सूर्य नमस्कार किया. इस आयोजन की पहल शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की पहल पर की गई थी. अब स्कूलों में इसे अनिवार्य करने का विचार चल रहा है.

बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
15 फरवरी को राजस्थान के कई स्कूलों में सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया. साढ़े दस बजे से ग्यारह के बीच में स्कूलों में कई बच्चों ने सूर्य नमस्कार किया. एक साथ एक करोड़ पच्चीस लाख स्टूडेंट्स ने सूर्य नमस्कार कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया. इसे लेकर वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड के प्रतिनिधि ने शिक्षा मंत्री को सर्टिफिकेट प्रदान किया. इस मौके पर प्रमुख शासन सचिव नवीन जैन के साथ निदेशक आशीष मोदी भी मौजूद रहे.

अब होगा अनिवार्य
आयोजन की सफलता को देखते हुए अब स्कूलों में सूर्य नमस्कार को अनिवार्य करने की पहल चल रही है. आपको बता दें कि योग में ये एक ऐसा आसन है, जिससे पूरे बॉडी की एक्सरसाइज हो जाती है. बताया जा रहा है कि अब स्कूलों में प्रार्थना के बाद सूर्य नमस्कार करना अनिवार्य होगा. इसे लेकर शिक्षा विभाग जल्द ही आदेश जारी करने वाला है.