India
लद्दाख में टैंक अभ्यास के दौरान नदी का जलस्तर बढ़ा
1 जवान शहीद और कई लापता
लद्दाख में भारतीय जवानों के साथ बड़ा हादसा हो गया। लद्दाख के दौलत बेग ओल्डी में सेना के जवानों का टैंक अभ्यास चल रहा था। इस दौरान सेना का टैंक टी-72 श्योक नदी को पार करने का अभ्यास कर रहा था, तभी जल स्तर बढ़ने के कारण टैंक नदी में फंसा गया। इस हादसे में एक जवान शहीद हो गया। घटनास्थल से सेना के एक जवान का शव बरामद कर लिया गया है। बाकी जवानों की तलाश जारी है।
सेना के अधिकारियों के मुताबिक, इस हादसे में कई जवानों के शहीद होने की आशंका है।