CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS 

सहारनपुर, सहारनपुर ऑब्स एवं गायनी सोसायटी की ओर से मल्हीपुर गांव में एनीमिया पर विशेष जागरुकता शिविर लगाया गया। जिसमें करीब 300 महिलाओं का इलाज किया गया। हीमोग्लोबिन व शुगर जांच की भी गई।सोसायटी अध्यक्ष डॉ. रेनू सिंघल व सचिव डॉ. वंदना पालीवाल ने बताया कि भारत में लगभग 50 फीसदी महिलाएं एनीमिया से पीड़ित हैं, जबकि गर्भावस्था के दौरान यह आंकड़ा 80 फीसदी तक पहुंच जाता है। उन्होंने गुड़, चना, पालक, खजूर और मौसमी फलों के सेवन को नियमित जीवनशैली का हिस्सा बनाने की सलाह दी, ताकि खून की कमी से होने वाले गंभीर रोगों से बचा जा सके। इस दौरान महिलाओं को आयरन कैल्शियम और प्रोटीन का वितरण किया। इस मौके पर डॉ. अनीता मलिक, डॉ. सीमा अग्रवाल, डॉ. ऋतु जैन, डॉ. चित्रा मनचंदा, डॉ. ममता चावला, डॉ. रेनू अग्रवाल, अमित शर्मा आदि मौजूद रहे।