उत्तर भारत में बारिश का कहर! 19 लोगों की मौत
दिल्ली-NCR में स्कूल बंद, कई ट्रेनें रद्द
नई दिल्ली, पूरे उत्तर भारत में रविवार को भारी बारिश के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा और बारिश संबंधी घटनाओं में कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि अगले 2 और 3 दिनों तक मौसम का असर बना रह सकता है. इसके कारण दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा के स्कूल बंद कर दिए गए हैं, तो वहीं अमरनाथ यात्रा भी रोक दी गई है. इधर, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में भी बारिश के कारण हालात चिंताजनक बने हुए हैं. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली और जम्मू कश्मीर के उप राज्यपालों से बात करके स्थिति का जायजा लिया.
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि दिल्ली एनसीआर में 1982 के बाद से जुलाई के किसी एक दिन में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई है. वहीं उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के लिए अलर्ट जारी किया है. पंजाब, हरियाणा, यूपी और पूर्वी राजस्थान के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. हमने दिल्ली में अगले 24 घंटों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. दिल्ली-एनसीआर में अगले 24 घंटों में भारी बारिश होने की संभावना है. यहां अगले चार से पांच दिनों तक बारिश होती रहेगी, लेकिन इसकी तीव्रता कम रहेगी. उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में अगले 24 घंटों में अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है.
अमरनाथ यात्रा श्रद्धालु फंसे, जम्मू-कश्मीर में रेड अलर्ट
कश्मीर में बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा रोक दी गई है तो वहीं जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने से सैकड़ों ट्रक और श्रद्धालु रास्ते में फंसे हुए हैं. कठुआ और सांबा जिलों के साथ-साथ निचले जलग्रहण क्षेत्रों के लिए रेड अलर्ट घोषित किया गया है. यहां लगातार बारिश ने सारे इंतजाम चौपट कर दिए हैं.
दिल्ली में भारी बारिश के बीच 3,500 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात
दिल्ली में भारी बारिश के कारण विभिन्न क्षेत्रों में जलजमाव हो गया, जिसके कारण पूरे शहर में ट्रैफिक जाम हो रहा. यहां यातायात को सुविधाजनक बनाने और बारिश के कारण भीड़भाड़ को रोकने के लिए 3,500 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं. दिल्ली के सभी स्कूलों में छुट्टी का ऐलान कर दिया है. वहीं एनसीआर में भी स्कूल बंद रहेंगे. आईएमडी ने कहा है कि अगले 2-3 दिनों तक बारिश होने के आसार हैं.
भारी बारिश के कारण बह गया हरियाणा-हिमाचल बद्दी पुल मढ़ावाला
भारी बारिश से हरियाणा को हिमाचल से जोड़ने वाला हरियाणा-हिमाचल बद्दी पुल मढ़ावाला बह गया. हिमाचल का सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ अब शेष विश्व से कट गया है. नेशनल हाईवे पिंजौर बद्दी रोड पर आवाजाही बंद है. मढ़ावाला नदी के तेज पानी के बहाव से पुल का मध्य भाग नष्ट हो गया है.
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड