जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोशल मीड‍िया 'एक्स' पर जानकारी देते हुए कहा कि लश्कर ए तैयबा के तीन (03) और आतंकवादी मारे गए ज‍िससे इनकी कुल संख्‍या 05 हो गई है. इन सभी आतंकियों की पहचान सुनिश्चित की जा रही है.  

'आतंकी समूहों ने 16 लॉन्च पैड फिर से सक्रिय किए' 

इससे पहले डीजीपी जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कुपवाड़ा के केरन सेक्टर के दौरे के दौरान कहा था कि पाकिस्तानी सेना की मदद से एलओसी पर पाकिस्तान स्थित आतंकी समूहों ने 16 लॉन्च पैड फिर से सक्रिय कर दिए गए हैं. डीजीपी ने कहा, "एलओसी के इस हिस्से के विपरीत क्षेत्र में पीओके में 16 लॉन्च पैड हैं और गतिविधियां चल रही हैं, और वे सक्रिय रूप से घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन सुरक्षा बल ऐसे किसी भी प्रयास को विफल कर देंगे.''