नई दिल्ली, 7 मई को पाकिस्तान और पाकिस्तानी अधिकृत कश्मीर में कई जगहों पर कई जोरदार धमाके सुने गए हैं। भारत ने साफ कर दिया है कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब दे दिया गया है। भारती सेना ने इसका आधिकारिक ऐलान कर दिया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी ट्वीट कर इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। भारत ने साफ कर दिया है कि उसने नौ जगहों पर हमले किए हैं और ये सभी आतंकवादी ढांचे हैं। इन ठिकानों में से सबसे अहम हाफिज सईद का ठिकाना और लश्कर का ठिकाना है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विस्फोटों के बाद पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर की राजधानी मुजफ्फराबाद में बिजली गुल हो गई।

इन ठिकानों पर किया गया हमला
पाकिस्तान की सेना ने भी स्विकार किया है कि भारत ने हमला किया है। 9 ठिकानों में लाहौर के मोहल्ला जोहर को निशाना बनाया गया। इसी जगह पर हाफिज सईद को छिपाया गया था। इसके अलावा कोटली, मुजफ्फराबाद और अहमद पुर पूर्वी बहावलपुर में सोभानुल्लाह मस्जिद पर भी अटैक किया गया है। मुजफ्फराबाद में दो ठिकानों को निशाना बनाया गया है। बताया जा रहा है कि मसूद अजहर का ठिकाना भी इसमें धवस्त हो गया है। इसके अलावा लश्कर के ठिकानों पर भी हमला किया गया है, जो मुरिदके में है। 9 ठिकानों में फैसलाबाद, भींबेर, गुलपुर, चक अमरू और सियालकोट भी शामिल है। इसके अलावा जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिदीन (HM) के ट्रेनिंग कैंप पर अटैक क‍िए हैं।

OperationSindoor के तहत अटैक किए गए ठिकाने
1. मरकज़ सुभान अल्लाह बहावलपुर
2. मरकज़ तैयबा, मुरीदके
3. सरजाल/तेहरा कलां
4. महमूना जोया सुविधा, सियालकोट,
5. मरकज़ अहले हदीस बरनाला, भिम्बर,
6. मरकज़ अब्बास, कोटली,
7. मस्कर राहील शाहिद, कोटली जिले में स्थित है।
8.मुजफ्फराबाद में शावई नाला कैम
9. मरकज़ सैयदना बिलाल