अंबाला, हरियाणा से भीषण हादसे की खबर सामने आ रही है। राज्य के अंबाला में अंबाला-दिल्ली-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बस हादसे का शिकार हो गई है। अंबाला कैंट के सिविल अस्पताल के डॉक्टर ने बताया है कि इस बस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए हैं।

कैसे हुआ हादसा?
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को ये हादसा अंबाला-दिल्ली-जम्मू नेशनल हाइवे पर हुआ है। गुरुवार की देर रात एक ट्रक ने मिनी बस में टक्कर मार दी जिसमें कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और लगभग 25 घायल हो गए। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज किया जा रहा है।