संतों ने दिया पृथ्वी दिवस पर संदेश
जग ज्योति दरबार में महंत राजेंद्र पुरी ने श्रद्धालुओं से करवाया संकल्प
कुरुक्षेत्र, संत महापुरुषों ने भी अपने श्रद्धालुओं एवं लोगों पृथ्वी दिवस पर जागरूक किया। जग ज्योति दरबार में आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर महंत राजेंद्र पुरी ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर संकल्प भी करवाया। उन्होंने पृथ्वी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर हम सब मिलकर अपनी धरती को हरा-भरा और सुरक्षित रखने का संकल्प लें। प्रकृति का संरक्षण ही भविष्य का संरक्षण है। हमें इस दिन यह शपथ लेनी चाहिए कि हम प्लास्टिक का उपयोग कम करेंगे और धरती को साफ रखेंगे। महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में प्रकृति को माता का स्थान दिया गया है,माता भूमि: पुत्रोऽहं पृथिव्या का यह संदेश हमें हमारी धरती के प्रति कर्तव्यों का स्मरण कराता है। आज समय की मांग है कि हम केवल शब्दों तक सीमित न रहें, बल्कि ठोस कदम उठाते हुए पर्यावरण संरक्षण को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाएं। इस अवसर पर जोगी राम, ध्यान सिंह, जगतार संधू, हरदीप सोढ़ी, मंगलसेन, कुलदीप सिंह, अजय राठी, विजय राठी, अक्षय राठी व मनप्रीत सिंह इत्यादि भी मौजूद रहे।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड